Patna: बिहार में 15 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. बीते दो दिनों में आंधी तूफान और वज्रपात के साथ बारिश राज्य में तबाही मचा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 15 दिनों का अलर्ट जारी किया है. दो दिनों तक आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ मूसलाधार की संभावना जताई गई है.

इसे पढ़ें- गढ़वा में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान डूबने चार लड़कियों की मौत
वज्रपात से 50 से अधिक लोगों की हुई मौतवहीं 12 अप्रैल को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व इलाके के एक या दो से अधिक इलाकों में बारिश होगी. इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है. बता दें कि बीते दो दिनों में बिहार में आसमानी आफत ने 50 से अधिक लोगों की जान ले ली है. वहीं सबसे अधिक मौत नालंदा में हुई हैं.
इसे पढ़ें- लगातार चार हार के बाद CSK ने फिर धोनी को सौंपी टीम की कमान


