Jhar Media: छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में माड़ और नुआपाडा डिवीजन में एक नक्सल दम्पति सहित कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति और नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के बाद इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों के लिए सरकार ने एक करोड़ प्रोत्साहन देने की बात कही है. इन नक्सलियों पर 40 लाख 50 हजार के इनाम घोषित हैं.वहीं आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के बीच प्रशासन ने प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया.
लगातार कार्रवाई से घबराए नक्सली
नक्सली संगठनों ने एक महीने नक्सल ऑपरेशन रोकने की सरकार से मांग की है. इसे लेकर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है. पर्चे में लिखा गया है कि शांति वार्ता को लेकर 8 अप्रैल को हमारी ओर से मांग की गई थी, जिसपर उपमुख्यमंत्री विजय शर् ने तुरंत प्रतिक्रिया दी.इसके लिए सरकार को धन्यवाद. वहीं नक्सलियों ने एक महीने तक प्रदेश में नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाने की मांग की है. जिससे राज्य में शांति स्थापित हो सके और हिंसा रूक सके.
इसे पढ़ें- मुर्शिदाबाद से पलायन कर रहे हिंदू, पाकुड़ और साहिबगंज में रिश्तेदारों के घर ली शरण



