Jhar Media: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. आर्म्ड फोर्सेज ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है. इसमें 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है.

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया की भारत ने गजब की संयम और परिपक्वता के साथ लक्ष्य चुना और ऑपरेशन को अंजाम दिया. यह कदम यह साबित करता है कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है और जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. आज दिन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

बौखलाया पाक, तीन निर्दोष को मारा
बीती देर रात पाकिस्तानी सेना ने मनमाने तरीके से गोलीबारी की. जिसमें जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी भी शामिल थी. अंधाधुंध गोलीबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.



