New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समेत द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों की समीक्षा की. साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.
पीएम मोदी ने दी जानकारी
ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की. हम अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए.


