Ranchi: बारिश और खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित है. इंडिगो की 24 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गयीं. इस कारण 5000 से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक नहीं जा सके. बार-बार उड़ानों को री-शेडयूल करने से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी है. कल सुबह से ही मौसम का असर उड़ानों पर दिखने लगा था. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और पुणे से रांची आनेवाली उड़ानों को कोलकाता, लखनऊ और बनारस डायवर्ट किया गया.


