भारत-वेस्टइंडीज टी-20: 5 और 6 अक्टूबर को बिकेंगे टिकट, रांची में 9 अक्टूबर को होगा मुकाबला

0

Ranchi : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को की जाएगी।

ऑफलाइन टिकट जेएससीए स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए विशेष काउंटर से मिलेंगे। टिकट बिक्री का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा। इसके अलावा दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा भी मिलेगी। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री District.in के माध्यम से की जाएगी।

मैच को लेकर जेएससीए की ओर से स्टेडियम और दर्शकों की सुविधा से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। दूसरे राज्यों से रांची पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुकाबले को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here