Operation Sindoor: संसद में विपक्ष ने पूछा, पाकिस्तान ने कितने विमान गिराए, राजनाथ ने धोया

0
628

Jhar Media : ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में पक्ष और विपक्ष में महाबहस चल रही है. विपक्ष अपने तरकश से चुन-चुनकर सवालों के तीर सरकार पर चला रहा है तो सरकार हर तीर को अपने जवाब से धाराशायी कर रही है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोमवार को लोकसभा में चर्चा हुई.

इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि कैसे उन्‍होंने पाकिस्‍तान को बेनकाब किया. उनके बयान के दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला. हालांकि इससे गृह मंत्री अमित शाह गुस्‍सा हो गए और उन्‍होंने विपक्षी सांसदों से कहा कि क्‍या दूसरे देश की बात पर ज्‍यादा भरोसा है. विदेश मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों मे से पाकिस्तान के अलावा केवल तीन राष्ट्रों ने विरोध किया था.

इससे पहले, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तो विपक्ष के सवालों पर ही सवाल खड़े कर दिए. राजनाथ सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष ने हमेशा पूछा कि हमारे कितने विमान पाकिस्तान ने मार गिराए.

इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को जमकर धोया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश हित से जुड़े सवाल उठाने चाहिए। जब संकल्प बड़ा हो तो छोटे मोटे मुद्दे कोई मायने नहीं रखते, विपक्ष को ये पूछना चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा, तो इसका जवाब है हां, ये पूर्णतः सफल रहा और आतंकी और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। इससे पाकिस्तान के साथ हमारे देश के चंद जयचंदों की मिल अच्छा सबक मिला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here