Jhar Media : जम्मू-कश्मीर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ लिडवास में हुई, जहां सेना ने आतंकियों की घेराबंदी कर उन्हें मार गिराया।
ऑपरेशन के संबंध में सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि ऑपरेशन महादेव लिडवास इलाके में आतंकियों से हुआ ।
मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बता दें कि निर्दोष पर्यटकों को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ही देश में आतंकियों के खिलाफ देश में गुस्सा था।
इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद कर दिया था।



