उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

0
231
हीटवेव

New Delhi: उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 10 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू चलने की आशंका जताई गई है. लोगों को सावधानी बरतने और धूप से बचने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अगले तीन दिनों तक अपना रौद्र रूप दिखा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. हालांकि, 12 जून के बाद राहत की उम्मीद जताई जा रही है. 12 से 14 जून के बीच दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है. उत्तर प्रदेश के लिए आईएमडी ने अच्छी खबर दी है. अगले 48 घंटे में राज्य में प्री-मानसून की पहली बारिश हो सकती है, खासकर पूर्वी हिस्सों में. इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा. बिहार में भी मौसम बदलाव की ओर है, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी गर्मी का असर बना हुआ है. प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आंधी और बारिश का अनुमान है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत अन्य क्षेत्रों में तेज गर्मी बनी रहेगी. ग्वालियर-चंबल संभाग में 10 और 11 जून को लू चलने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में पूरे उत्तर और मध्य भारत में लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की जरूरत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here