रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के छह बदमाश पकड़े गए, कई हथियार बरामद

0
170

Ramgarh: जिला पुलिस को संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसपी मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह सक्रिय अपराधियों को धर-दबोचा है, जबकि एक कानून का उल्लंघन करने वाले किशोर को भी पकड़ा गया है.

हथियार के साथ पकड़े गए बदमाश

पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने लोडेड देसी पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. गिरफ्तार अपराधियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालालाल कुमार, दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन, एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ और नाबालिग शामिल है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here