Jhar Media: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से पलटने के लिए प्रसिद्ध हैं. ट्रंप एक बार फिर अपने दिए से पलटते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर कहा था कि ये उनके कहने पर हुए हैं, लेकिन ट्रंप अपने बयान से पलट गए हैं और उन्होंने इसे लेकर सफाई देते हुए कहा है कि सीजफायर उन्होंने नहीं करवाया.
इसे पढ़ें- कश्मीर के बाद मणिपुर को अशांत करने की साजिश, सेना ने मार गए 10 उग्रवादी
मिसाइलों की भाषा बोल रहे थे भारत- पाक
दरअसल, कतर के दोहा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान ट्रंप ने बयान दिया. ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके थे, और मिसाइलों की भाषा में बात होने वाली थी. इसीलिए उन्होंने दोनों देशों से बात कर माहौल शांत करवाया. हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे यहां से निकलने के बाद भी मैं यहीं सुनूंगा कि दोनों देश शांत हैं.
इसे पढ़ें- पाक में सात साल भिखारी बनकर रहे NSA अजीत डोभाल, कई बार खुलते-खुलते रह गया राज



