Jhar Media: म्यांमार तट के पास दो हफ्ते पहले 2 नाव पलटने से करीब 427 रोहिंग्या की मौत की आशंका जताई जा रही है. इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने दी है. जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार रोहिंग्या या तो बांग्लादेश के विशाल कॉक्स बाजार रोहिंग्या शिविरों से निकल रहे थे या म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से भाग रहे थे.
UNHCR ने शुक्रवार (23 मई 2025) को बताया कि करीब 514 रोहिंग्या को ले जा रही दो नावें डूब गईं. पहली नाव 9 मई 2025 को डूबी, जिसमें 267 लोग थे और सिर्फ 66 बचे. दूसरी नाव 10 मई 2025 को पलटी, जिसमें 247 लोग थे और सिर्फ 21 बचे.
इसे भी पढ़ें- VINAY CHOUBEY ARRESTED : डेढ़ दशक में पहली बार ACB ने किसी IAS को किया गिरफ्तार



