Ranchi : बेड़ो थाना में करीब 250 ग्रामीणों की भीड़ ने बीती रात जमकर हंगामा किया। भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान घायल हो गए।

अतिक्रमण हटाने से जुड़ा विवाद

घटना महादानी मैदान के पास सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई। एक पक्ष ने बिना अनुमति जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया। सीओ प्रताप मिंज ने मौके पर पहुंचकर 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत होकर लौट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here