HEC की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर दिसंबर तक रोक, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

0
तस्वीर - बुलडोजर से गिराए जा रहे कच्चे मकान

Ranchi: राजधानी रांची के बाईपास रोड स्थित एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिसंबर तक रोक दिया गया है. पिछले तीन दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त किया जा रहा था. कार्रवाई के लिए करीब 10 बुलडोजर के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और इंफोर्समेंट टीम मौके पर तैनात थी.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी गई है. बताया जा रहा है कि बच्चों की परीक्षाओं और आगामी त्योहारों को देखते हुए अदालत ने दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाई है.

घर टूटने के डर से बाहर निकाला था सामान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद कई स्थानीय लोगों ने घर टूटने की आशंका के चलते अपना सामान बाहर निकाल लिया था. अब कार्रवाई पर रोक लगने के बाद लोग अपना सामान दोबारा घरों में रखने लगे हैं. कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय लोगों में राहत और खुशी का माहौल है.

भारी सुरक्षा के बीच चल रहा था अभियान

एचईसी की जमीन पर बने कथित अवैध मकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी. मौके पर करीब 10 बुलडोजर के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और इंफोर्समेंट टीम मौजूद थी. कार्रवाई के विरोध में इससे पहले स्थानीय लोगों ने सड़क जाम भी किया था.

इसे भी पढ़ें- रांची के हर वार्ड में बनेगी वेंडर मार्केट, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश 

कुछ घंटों तक कार्रवाई चलने के बाद अभियान रोक दिया गया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा रही है.

दिसंबर तक मिली राहत के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. अब आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार होने की उम्मीद है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here