Ranchi: रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी लोग चान्हो थाना क्षेत्र के हूटार गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे. जैसे ही वाहन मांडर इलाके से गुजर रहा था, तेज रफ्तार के चलते बोलेरो सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है. शुरुआती जांच में तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here