गणेशाला डांस अकादमी का भव्य सावन मिलन समारोह, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

0
261

Ranchi: शनिवार संध्या, डोरंडा स्थित साउथ ऑफिस पारा के गणेशाला डांस अकादमी की ओर से सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही सावन क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें कई प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शालिनी अखौरी को सावन क्वीन के खिताब प्रदान किया गया , जबकि शर्मिष्ठा चक्रवर्ती द्वितीय और अनामिका पांडे तृतीय स्थान पर रही।

तस्वीर – कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने हरा वस्त्र धारण कर न केवल सावन की परंपरा, बल्कि भगवान शिव की प्रियता का भी सम्मान किया। हरे रंग की आभा से सजी यह शाम एक सुंदर, सांस्कृतिक छटा बिखेर रही थी।

कार्यक्रम में जहाँ एक ओर शिव भजनों की भक्ति में लोग भावविभोर दिखे, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर थिरककर वातावरण को जीवंत कर दिया। सभी की उमंग, उल्लास और भागीदारी ने समारोह को यादगार बना दिया।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन अनामिका घोष ने किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गणेशाला डांस अकादमी की निदेशक सावित्री घोष के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही हो पाया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पी घोष, कुमार अक्षय और शिवम् घोष का सराहनीय योगदान रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here