पलामू में बन रहा 551 फीट ऊंचा दुर्गा मंदिर, 10 एकड़ भूमि का अधिग्रहण

0
501

Palamu : जिले का चर्चित बराही धाम धार्मिक स्थल के रूप में विश्व में एक अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है. दरअसल यहां दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बन रहा है, जिसकी ऊंचाई 551 फीट होगी. मंदिर निर्माण को लेकर करीब 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है.

अधिग्रहण किये गये जमीन को समतल करने का काम लगभग पूरा हो चुका है, साथ ही पूरे परिसर की घेराबंदी भी हो गयी है. मंदिर निर्माण कार्य को लेकर अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिऐ शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के लोग लगातार प्रयासरत हैं. सभी कार्यों को पूरा करने के बाद युद्ध स्तर पर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here