DJ की तेज आवाज ने ली दो माह की बच्ची की जान

0
512

Jhar Media: रांची के चान्हो स्थित पाटुक बाजोटोली में डीजे की तेज आवाज के कारण दो माह की बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता बंधन लोहरा ने इसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बंधन लोहरा के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार 17 सितंबर से ही उनके घर के निकट तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे घर के बड़े और बच्चे परेशान थे।

दो माह की बच्ची सोनाक्षी भी काफी रो रही थी। उन्होंने पूजा आयोजकों से डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। सुबह करीब पांच बजे उनकी बच्ची सोनाक्षी कुमारी की मौत हो गई। माना जा रहा है कि हृदयाघात से उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त प्रकट करते हुए डीजे की आवाज को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here