अब मंडल डैम का अधूरा काम होगा पूरा, हेमंत कैबिनेट से मिला फंड

0
524

Ranchi: बुधवार को हुई हेमंत कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें बहुप्रतीक्षित उत्तर कोयल परियोजना यानी मंडल डैम के कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है. केंद्र सरकार के सहयोग से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा. इसे लेकर राज्य सरकार ने 775 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है.

1991 में बंद हुई थी परियोजना

दरअसल, मंडल डैम परियोजना का काम चीफ इंजीनियर की हत्या के बाद 1991 में बंद हो गया था. इस परियोजना के पूर्ण होने से पलामू प्रमंडल समेत बिहार की सिंचाई संबंधित समस्याओं का समाधान होगा. वहीं बिजली की जरूरतें भी पूरी होगी. वहीं इस परियोजना को पूर्ण करने की मांग लोग बरसों से करते आ रहे हैं.

कहां है मंडल डैम

मंडल डैम लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड और गढ़वा, पलामू जिले के कुछ इलाके में आता है. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ही मंडल डैम प्रोजेक्ट को पूरा करने की स्वीकृति दे दी गई थी, और इसका पुनः शिलान्यास भी किया गया था. लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है. हेमंत कैबिनेट के फैसले से क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जागी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here