बिहार चुनाव का काउंटडाउन, मुख्य चुनाव आयुक्त ने की बैठकें

0
405

Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अब कुछ दिन में हो जाएगा. चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम पटना दौरे पर है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस. एस. संधू शुक्रवार देर रात पटना पहुंचे थे. चुनाव आयुक्त अपनी टीम के साथ दो दिन बिहार में ही रही.

अपनी टीम के साथ ज्ञानेश कुमार ने रविवार को 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ पटना के एक बड़े होटल में बैठक की. इसके बाद जरुरी बैठकों को निपटाया गया. उम्मीद जताई जा रही है की एक दो दिनों में बिहार में चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here