अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति अटैच

0

धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई, दो चार्टर्ड विमान समेत जमीन, ऑफिस परिसर और पवन ऊर्जा संयंत्र जब्त

Jhar Media: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने समूह की 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। ED ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

एजेंसी की ओर से अटैच की गई संपत्तियों में दो चार्टर्ड विमान, जमीन, ऑफिस परिसर, बैंक खातों में जमा राशि, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), विभिन्न निवेश और पवन ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। इस कार्रवाई को रिलायंस समूह के खिलाफ चल रही जांच में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ED बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में रिलायंस समूह की कंपनियों और उनसे संबंधित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और संपत्तियों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किए जाने से अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में ED की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here