Womens Cricket : भारत ने पाकिस्तान को चखाया हार का स्वाद, टॉस से लेकर हैंडशेक में दिखी टेंशन

0
231

Sports Desk: भारत की ओर से मिले 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने 81 रन की पारी खेली. वहीं दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने तीन-तीन विकेट लिए.

वहीं इससे पहले भारत ने ऋचा घोष की 35 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 247 रन बनाए.

भारत-पाकिस्तान की कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया.

इससे पहले मेंस एशिया कप में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था.

भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था. इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में टॉस को लेकर भी विवाद देखने को मिला.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने टॉस के दौरान फैसले पर सवाल उठाए हैं. टॉस के दौरान फ़ातिमा सना से उनका कॉल पूछा गया तो उन्होंने टेल्स कहा.

लेकिन वहीं मौजूद रहे मैच ऑफिशियल्स ने कहा कि हेड्स इज द कॉल. इसके बाद जब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और हेड्स आया तो पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित किया गया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here