होली पर गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर बनवा दिया दूल्हा

0
283

Patna: पटना के नौबतपुर में होली की रात एक अनोखी घटना सामने आई. गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और शिव मंदिर में शादी करवा दी। यह घटना शनिवार देर रात अमरपुरा गांव में हुई, जहां युवक अविनाश कुमार (20) अपनी प्रेमिका सोनाली कुमारी (19) से मिलने पहुंचा था.

अविनाश की बहन की शादी अमरपुरा गांव में हुई थी, जिससे उसका इस गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनाली कुमारी से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया. परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी थी. बावजूद इसके, अविनाश बार-बार सोनाली से मिलने पहुंच जाता था.

गांव के ही पिंटू कुमार ने बताया कि युवक की शादी सोनाली से तय हो चुकी थी, फिर भी वह चोरी-छिपे मिलने आता था. ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया कि शादी से पहले इस तरह से मिलना ठीक नहीं है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था.

इस बार जब वह होली पर गर्लफ्रेंड को विश करने पहुंचा, तो ग्रामीणों और लड़की के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया. फिर गांव के शिव मंदिर में विधिवत दोनों की शादी करवा दी. गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। देर रात तक मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here