अर्नब के बाद आ रहा है मूरासू चक्रवात, हाई अलर्ट

0
CYCLONE
सांकेतिक तस्वीर

Jhar Media: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. यह पिछले 6 घंटों के दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर की रात 2:30 बजे यह चेन्नई से करीब 260 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में केंद्रित था.

उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई है. चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. यह ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट पार सकता है. तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, रांची के छह और लातेहार के दो युवक गिरफ्तार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here