मेदिनीनगर: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव में जंगली फल (बगडेरा) खाने से सात बच्चे बीमार हो गए। जंगली फल खाने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर सभी बच्चे बेहोश होने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चार बच्चों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन बच्चों का इलाज मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में चल रहा है।



