रायबरेली रेल कारखाने ने किया कमाल, दिसंबर 2025 में बनाए 212 कोच

0
326
RAIL
सांकेतिक तस्वीर

Jhar Media: रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री यानी MCF रायबरेली ने दिसंबर 2025 में उत्पादन के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. एमसीएफ के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि दिसंबर तक के समग्र गेटआउट एवं आउटटर्न में नए कीर्तिमान स्थापित कर भारतीय रेल के उत्पादन मानकों को नई उंचाइयों पर पहुंचाया है. वहीं, वंदे भारत के कोच बनाने की प्रक्रिया जारी है.

इसे पढ़ें- सीएम से मिले केंद्रीय कोयला मंत्री, झरिया मास्टर प्लान समेत कई मुद्दों पर चर्चा

212 कोच किया गया तैयार

प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि दिसंबर 2025 में MCF ने अब तक का सर्वाधिक मासिक 212 कोच बनाया है. इससे पूर्व दिसंबर 2024 में 150 कोच का निर्माण किया गया था. 2025-26 की तीसरी तिमाही तक 1469 कोच बना, जो कि दिसंबर 2024 के समान अवधि में हुए 1223 कोच से 20% अधिक है.

इसे भी पढ़ें- जीजा के बदले साला दे रहा था रेलवे ग्रुप- D की परीक्षा, धराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here