Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर गोली चली है. इस बार निशाना कोई जमीन कारोबारी नहीं, बल्की हेल्थ वर्कर बना है. दरअसल, IHS कर्मी जितेंद्र कुमार को अपराधी ने गोली मारी है. इस घटना में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है.
क्या है मामला
बताया जा रहा है की प्रभात कुमार नामक व्यक्ति से जितेंद्र की किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इतने में प्रभात ने कमर से पिस्टल निकलकर जितेंद्र को गोली मार दी. वहीं पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.



