Ranchi : हेमन्त सोरेन ने आज एचबी रोड स्थित सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत कर उन्होंने मंत्री के इलाज से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
सूत्रों के अनुसार, मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश माना जा रहा है।



