लातेहार में चोरी की 17 बाइक के साथ दो शातिर धराए 

0
93

Latehar: जिले की बारियातू पुलिस ने बाइक चोरी कर ग्रामीण इलाकों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बेची गई 17 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोर गिरोह क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बालूमाथ बिनोद रखानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और बारियातू थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया।

बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि गुमला जिले के घाघरा थाना पुलिस ने 17 मार्च 2026 को दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बारियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की बाइक बेचने की बात स्वीकार की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद अंसारी, पिता अब्दुल रशीद, निवासी कौआखाप हनला, कुडू लोहरदगा तथा रोहित कुमार, पिता स्वर्गीय रामजनम उरांव, निवासी ककराई गढ़ा खलायें, रांची के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के आधार पर बारियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 विभिन्न कंपनियों की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद बाइकों में अधिकतर होंडा शाइन, शाइन एसपी, स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और पैशन प्रो शामिल हैं।

इसे पढ़ें – मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सीएम को लिखा पत्र,₹ 450 में मिले LPG सिलेंडर

पूछताछ में बाइक रखने वाले ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने उन्हें फर्जी कागजात देने का झांसा देकर बाइक बेची थी। पुलिस कार्रवाई के बाद सभी लोगों ने स्वेच्छा से बाइक थाना को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here