आज बंद रहेगा बोकारो, बीजेपी के नेता – कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर 

0
56

Bokaro: बेरमो क्षेत्र में चार माह की गर्भवती महिला की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 31 मई को बोकारो बंद का आह्वान किया है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसकी घोषणा करते हुए राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक जिलों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरमो में गर्भवती महिला की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह असफल साबित हुई है और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार की तरह मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकती। इसी कारण पार्टी ने 31 मई को बोकारो बंद का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बंद के माध्यम से सरकार को कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।

भाजपा ने संकेत दिया है कि यदि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी आगे भी आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतर गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here