रांची में RSS के प्रांतीय कार्यालय पर हमले की कोशिश, संजय सेठ, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

0
48

Ranchi : निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय परिसर की ओर ज्वलनशील पदार्थ (कथित पेट्रोल बम) फेंककर मौके से फरार हो गए।

इलाके में घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फेंका गया पदार्थ पेट्रोल बम था या कोई अन्य ज्वलनशील सामग्री।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे 

घटना की जानकारी मिलने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी आरएसएस कार्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

इस दौरान संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here