सावन की पहली सोमवारी आज, बाबा मंदिर देवघर और रांची के पहाड़ी मंदिर में विशेष व्यवस्था

0
24

Ranchi: आज सावन की पहली सोमवारी है. इसे लेकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. रविवार की रात से ही पहाड़ी मंदिर में एक कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस (RAP) और 15 जवान हर शिवालयों के बाहर तैनात किए गए हैं.

सोमवार होने के कारण राजधानी के तमाम शिवालयों में हजारों की संख्या श्रद्धालुओं के जुट रहे हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की गई हैं.

प्रशासन का मुख्य फोकस ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर और कांवड़ पथ पर है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

वहीं बाबा नगरी देवघर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, कई किमी लंबी लाइन भक्तों की लगी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here