ओरमांझी में कथित चोर को महिला वेश में गांव घुमाया, फिर किया पुलिस के हवाले

0
88

Ranchi : ओरमांझी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को उस समय फूट पड़ा, जब एक कथित शातिर चोर को चोरी के जेवरात के साथ पकड़ लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे लोग दहशत और आक्रोश में थे।

Also Read – राज्यसभा चुनाव, बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी और JMM के बैजनाथ राम जीते

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे महिला परिधान पहनाया और पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। बाद में आरोपी को ओरमांझी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Also Read – पीएम मोदी ने बनाया नया इतिहास, जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने उसके पास से बरामद जेवरात को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद सामान किन-किन चोरी की घटनाओं से जुड़ा है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके अन्य साथियों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की विधिसम्मत जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों से भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here