Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक मतदाता को यह फॉर्म भरकर निर्धारित समय के भीतर जमा करना होगा।
Also Read – सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची
निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिन मतदाताओं का विवरण रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता या जो अनमैप्ड श्रेणी में हैं, उन्हें फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। वहीं, नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए **फॉर्म-6** भरना होगा और उसके साथ निर्धारित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता द्वारा गलत या भ्रामक जानकारी दी जाती है, तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद सुनवाई, दस्तावेजों का सत्यापन और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
Also Read – NEET UG Re Exam: रांची में 21 परीक्षा केंद्र, हाई अलर्ट


