प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, कई घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0
74

Bokaro : जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ललपनिया पंचायत के तिलैया गांव की रहने वाली सोनी कुमारी ढेंढे गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक युवती टावर से नीचे नहीं उतरी थी।

Also Read –Ranchi News: 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद और उपहार

जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी का कहना है कि जब तक उसके प्रेमी को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। उसकी इस जिद के कारण मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शुरुआत चार दिन पहले हुई थी। ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का सोनी कुमारी को रांची से बरामद कर वापस लेकर आए थे। इसी मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर सोनी ने विरोध का यह कदम उठाया और मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

Also Read – लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत की खबर

फिलहाल पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकता युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here