तस्वीर- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (फाइल)

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस से सवाल पूछा है।उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया की जमशेदपुर में हुए मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, अनुज जमशेदपुर के एक इलाके में पिछले कई महीनों से छुपा हुआ था और बड़े वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में था।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस को बताना चाहिए कि आखिर अनुज को शरण देने वाले कौन थे? कौन लोग उसकी मदद कर रहे थे? क्या जमशेदपुर में संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाला कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?

मरांडी ने कहा कि जनता को सचेत करने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस को उन सभी लोगों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए, जिन्होंने इस कुख्यात अपराधी की छिपने में सहायता की।

बाबूलाल ने कहा कि जब तक ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले चेहरे बेनकाब नहीं होंगे, तब तक अपराध की जड़ें खत्म करना मुश्किल रहेगा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here