मेयर समेत जनप्रतिनिधियों को मिलेगा मानदेय, चार महीने पुरानी मांग होगी पूरी

0
53

Ranchi:  नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को चार माह से लंबित मानदेय के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास विभाग ने पुराने मानदेय की दर से भुगतान की मंजूरी दे दी है। विभाग के निर्णय के बाद अप्रैल से जुलाई तक का बकाया मानदेय एक सप्ताह के भीतर एकमुश्त उनके बैंक खातों में भेजा जायेगा। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों को इससे राहत मिलेगी।

मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव लंबित 

हालांकि, मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव अभी भी विभागीय स्तर पर लंबित है। फिलहाल मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को पुरानी दर के अनुसार ही भुगतान किया जायेगा।

19 मार्च को पद एवं गोपनीयता की हुई थी शपथ

बता दें कि मेयर, डिप्टी मेयर और 53 वार्डों के पार्षदों ने 19 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद से हर बोर्ड की बैठकों में जनप्रतिनिधियों द्वारा मानदेय का भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने नगर विकास विभाग से जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द राशि भुगतान का आग्रह किया था।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here