पत्नी से झगड़े के बाद हाई मास्ट लाइट टावर पर चढ़ गया युवक, सीएम से मिलने की करता रहा मांग

0
87

Ranchi: शहर के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक हाई मास्ट लाइट टावर पर चढ़ गया. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा. युवक की पहचान लातेहार निवासी हीरा लाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक वह पत्नी से विवाद के बाद नाराज था और मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रहा था. फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें- अयोध्या चढ़ावा चोरी जांच की आंच जमीन सौदों तक, बिचौलियों की सूची तैयार, SIT जांच तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here