अनशनरत JPSC अभ्यर्थी राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

0

Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेएसएससी और जेपीएससी रिफॉर्म मंच की ओर से चल रहा छात्र आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन के बीच पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत अब बिगड़ने लगी है. अनशनकारी राहुल क्रांति की हालत शुक्रवार को काफी खराब हो गई. उनका ब्लड शुगर लेवल काफी गिर गया है और उन्हें तेज बुखार भी है. चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. राहुल क्रांति की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल मेडिकल निगरानी में रखने की सलाह दी है. जरूरत पड़ने पर उन्हें ड्रिप चढ़ाने की बात भी सामने आ रही है.

चिकित्सीय निगरानी में छात्र

चिकित्सकों की टीम लगातार अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच कर रही है और उन्हें गर्म पानी समेत जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है. वहीं, राहुल क्रांति के अलावा आमरण अनशन पर बैठे अन्य सात अनशनकारियों की तबीयत भी लगातार खराब हो रही है. कई छात्रों में कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ रही हैं. चिकित्सकों की ओर से सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here