वार्ता के लिए बुलाकर फिर ठगे गए छात्र ?, दिनभर चला बैठकों का दौर

0
67

JPSC-JSSC आंदोलन: वार्ता से पहले सरकार की बैठक

चयनित अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला

Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को आंदोलन के 24वें दिन सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच महत्वपूर्ण वार्ता होनी है। वार्ता से पहले सरकार की ओर से प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर बैठकों का दौर जारी रहा।

कैबिनेट स्तर की आंतरिक बैठक हुई

प्रोजेक्ट बिल्डिंग में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट स्तर की आंतरिक बैठक हुई। इसमें मंत्रियों के साथ छात्रों की मांगों, आंदोलन की स्थिति और वार्ता के दौरान सरकार के संभावित रुख पर चर्चा की गई। सरकार ने आंदोलनरत छात्रों को उनके कानूनी सलाहकारों के साथ दोपहर 2 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

वहीं, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

चयनित अभ्यर्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

इधर, JSSC CGL परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द नहीं करने की मांग को लेकर प्रोजेक्ट भवन के पास मानव श्रृंखला बनाई। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में सफल होने के बाद वे नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा रद्द किए जाने की किसी भी संभावना से उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है।

सरकार और छात्रों के बीच होने वाली वार्ता पर नजर

अब सभी की नजर सरकार और छात्रों के बीच होने वाली वार्ता पर है। माना जा रहा है कि बैठक में परीक्षा, कथित गड़बड़ियों की जांच और आंदोलन समाप्त करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here