Ranchi: राजधानी रांची में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर देखने को मिली। शातिर चोरों ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी निशाना बना लिया। चुटिया थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) निरंजन कुमार महतो की नीले रंग की टीवीएस अपाचे बाइक स्टेडियम के मुख्य द्वार के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर बाइक बरामद करने की कोशिश में जुटी है।
इसे भी पढ़ें– JPSC-JSSC Reform मंच का बड़ा ऐलान: 20 अगस्त को CM आवास घेराव, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा


