नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने भेजी दूसरी राहत खेप, मेडिकल सप्लाई के साथ पहुंची टेक्निकल टीम

1
72

काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियानों में मदद के लिए भारत ने मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) सामग्री की दूसरी खेप भेजी है. इस खेप में राहत सामग्री के साथ जरूरी दवाएं और मेडिकल सप्लाई भी शामिल हैं.

राहत सामान के साथ तैयार एयर फोर्स का विमान

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका को आगे बढ़ाते हुए भारत ने नेपाल के लिए राहत सामग्री और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई है. इस मदद का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देना और प्रभावित लोगों तक जरूरी संसाधन पहुंचाना है.

जयशंकर ने जताई संवेदना

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल में इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत नेपाल और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है.

भारत की ओर से भेजी जा रही सहायता को दोनों देशों के बीच मजबूत मानवीय सहयोग के तौर पर देखा जा रहा है. राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई के अलावा भारत ने तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई है.

काठमांडू पहुंची भारत की टेक्निकल टीम

राहत और बचाव प्रयासों में सहयोग के लिए भारत की एक टेक्निकल टीम भी काठमांडू पहुंच गई है. टीम स्थानीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आपदा के बाद की जरूरतों का आकलन करने और राहत अभियान में सहयोग करेगी.

नेपाल में फ्लैश फ्लड से पैदा हुए संकट के बीच भारत की ओर से लगातार सहायता भेजी जा रही है. राहत सामग्री, चिकित्सा आपूर्ति और तकनीकी विशेषज्ञता के जरिए भारत ने एक बार फिर आपदा की स्थिति में नेपाल के साथ खड़े होने का संदेश दिया है.

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here