रांची में सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से बचाने की तैयारी, पांच इलाकों में बनेगी 7 फीट ऊंची बाउंड्री

0

Ranchi: स्मार्ट सिटी धुर्वा समेत रांची के विभिन्न इलाकों में वर्षों से खाली पड़ी झारखंड राज्य आवास बोर्ड की जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। बोर्ड ने रांची प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पांच प्रमुख इलाकों में अर्जित भूखंडों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पांच इलाकों में होगी घेराबंदी

योजना के तहत मौजा आनी, जगन्नाथपुर, मुड़मा, भूसूर और तिरिल में स्थित आवास बोर्ड की जमीनों के चारों तरफ मजबूत प्री-कास्ट बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। प्रस्तावित दीवार की ऊंचाई करीब 7 फीट रखी जाएगी, ताकि खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका को कम किया जा सके।

19 सितंबर तक तैयार होगी कार्ययोजना

आवास बोर्ड के हरमू स्थित कार्यालय में इस पूरी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के स्तर पर जमीनों का विवरण, घेराबंदी की जरूरत और निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर तक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।

बाउंड्री वॉल बनने के बाद इन भूखंडों की पहचान और सुरक्षा दोनों बेहतर होगी। इससे भविष्य में जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति से निपटने में भी आवास बोर्ड को मदद मिलेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here