धोनी के फार्म हाउस में निकला किंग कोबरा, किया गया रेस्क्यू

0

Ranchi: क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और शांत स्वभाव के लिए मशहूर का रांची स्थित फार्म हाउस एक अलग वजह से चर्चा में आ गया. रातू के दलादिली स्थित फार्म हाउस परिसर में अचानक एक कोबरा सांप दिखाई देने से वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई.

एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू

सांप को देखते ही कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले सांप की लोकेशन का जायजा लिया.

जंगल में छोड़ा गया

काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया. रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, पकड़े गए कोबरा की उम्र लगभग 18 साल है. रेस्क्यू के दौरान उसके शरीर पर मामूली चोट आई. सांप को पकड़ने के बाद उसकी प्राथमिक देखभाल की गई. इसके बाद उसे फार्म हाउस से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here