Patna: जमुई में छेड़खानी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद मुठभेड़ की घटना सामने आई है. पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव को गोली लगने की सूचना है. एक अन्य आरोपी को भी जख्मी हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में आरोपियों से पूछताछ और घटना की आगे की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- वांछित नक्सलियों की तलाश, गया- पलामू- चतरा सीमा पर अभियान तेज


