PM मोदी ने किया देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन, 22 मीटर उठ सकता है ऊपर

0
436
तस्वीर- पंबन ब्रिज का उद्घाटन करते पीएम मोदी

Chennai: रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया. साथ ही चेन्नई में रामेश्वरम-तांबरम नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान पीएम के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे. यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस नया पंबन ब्रिज बड़ा जहाज आने पर समुद्र के ऊपर उठ सकता है. इसपर 535 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 2019 में पीएम मोदी ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था. नया रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाली सौ साल पुरानी प्रतिष्ठित संरचना की जगह लेगा. यह पुल समुद्र के ऊपर लगभग 2.08 किमी तक फैला है. यह समुद्र तल से लगभग 17 मीटर ऊपर है. इस मौके पर पीएम ने कहा कि रामेश्वरम की पवित्र धरती पर आकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.

इसे पढ़ें-सीएम हेमंत ने लगाया जय श्रीराम का उद्घोष, तपोवन मंदिर में पत्नी संग की पूजा

श्रीलंका में पीएम मोदी ने की महाबोधि मंदिर में पूजा

इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के अंतिम दिन जया श्री महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. उसके बाद पीएम वापस भारत लौट आए. वहीं, श्रीलंका से लौटते समय उन्होंने आसमान से ही रामसेतु के दर्शन किये. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. उन्होंने लिखा है कि रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए. मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे.

इसे पढ़ें-वक्फ बिल पर JDU ने क्लियर किया स्टैंड, हर हाल में नीतीश देंगे इनका साथ..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here