सीएम हेमंत ने लगाया जय श्रीराम का उद्घोष, तपोवन मंदिर में पत्नी संग की पूजा

0
266
तस्वीर- तपोवन मंदिर में पूजा करते सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi: देशभर में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है. राजधानी रांची में भी रामभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ श्री राम जानकी तपोवन मंदिर,निवारणपुर पहुंचे. रांची में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना की. सीएम ने भगवान श्रीराम और माता जानकी से राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

तस्वीर- तपोवन मंदिर में पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पूजा करते सीएम हेमंत

इस मौके पर मंदिर प्रबंधन ने सीएम को भेंट स्वरूप तलवार दिया. इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन समेत तमाम भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष किये. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील की.

इसे पढ़ें-वक्फ बिल पर JDU ने क्लियर किया स्टैंड, हर हाल में नीतीश देंगे इनका साथ..

तस्वीर- तपोवन मंदिर प्रबंधन से सीएम को भेंट की तलवार

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति,उत्साह,उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं . यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी की पूजा- अर्चना करते हैं. हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है.

इसे पढ़ें-मैं जेल से बाहर होता तो लोकसभा चुनाव में BJP का हो जाता सूपड़ा साफ- हेमंत सोरेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here