UP पुलिस से मिली इनपुट पर रांची में कार्रवाई, बैन कफ सिरप के साथ दो धराए

0
165

Ranchi : उत्तर प्रदेश अपराध शाखा से मिली गुप्त सूचना पर राँची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है।

राँची के मांडर थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर टांगरबसली मोड़ के पास की गई, जहां एक ट्रक (नंबर NL 01 AH-5510) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक चालक ने दावा किया कि गाड़ी में सड़ा हुआ चावल लदा है। जब पुलिस ने ट्रक की ऊपरी परत में रखी चावल की बोरियों को हटाया, तो नीचे से सफेद प्लास्टिक की 134 बोरियां बरामद हुईं। इन्हें खोलने पर कुल 13,400 प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें मिलीं।

बरामद कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट, प्रेमनगर स्थित दुबे चाल, जनता कॉलोनी निवासी वसीम निजाम शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here