तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार- बाबूलाल

0
468
तस्वीर- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (फाइल)

Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. मरांडी कांके, पिठौरिया के बालू गांव पहुंचे थे, और सरहुल जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है, कि प्रशासन मामले की लीपापोती कर सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है.

इसे पढ़ें- महंगाई का झटकाः पेट्रोल, डीजल के बाद LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा

प्रशासन करे कड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन कान खोलकर सुन लें कि तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता है. बाबूलाल ने कहा कि प्रशासन तत्काल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में इस तरह का दुस्साहस करने की कोई हिम्मत न कर सके.

इसे पढ़ें- पलामू से मुंबई के लिए मिली डायरेक्ट ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here