Hazaribagh: हजारीबाग में जेएमएम का 46वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया. इसमें सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अगर मैं बाहर होता तो बीजेपी झारखंड में एक भी सीट नहीं जीत पाती. उन्होंने ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर भी जमकर निशाना साधा. हेमंत ने कहा कि कुछ झारखंड आंदोलनकारी जो हमारे सहयोगी भी रहे, वे बाहरी बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर राज्य सरकार के खिलाफ साजिश करते रहे.
इसे पढ़ें- बकाया भुगतान नहीं हुआ तो HEC के सीएमडी का चैंबर सील
बीजेपी ने साजिश कर भेजा जेल
सीएम हेमंत ने कहा कि बीजेपी ने षड़यंत्र कर मुझे जेल भेजा. जबकि हमारी सरकार जनकल्याण का काम कर रही थी. ये बीजेपी के नेताओं से देखी नहीं गई. जब दोबारा हमारी सरकार बनी तो विकास कार्य और तेज हुए. हमारी सरकार सभी जरूरतमंदों को पेंशन देने का काम कर रही है.
इसे पढ़ें- लालू की बिगड़ी तबीयत, ब्लड शुगर बढ़ने के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती



